MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार

MP News
MP News

MP News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश को कई बड़ा तोहफा मिला है। इसका समापन हो चुका है और समापन के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह आए थे। इसके पहले भी कई बड़े नेता ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का हिस्सा बन चुके हैं। Global investor Summit के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। राज्य में एक नए शहर को बसाया जाएगा और इस नए शहर को दुबई के तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

3300 हेक्टेयर में बनकर तैयार होगा मध्य प्रदेश का नया शहर ( MP News )

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जल्दी मध्य प्रदेश के उज्जैन में नए धार्मिक शहर बनाया जाए। इस नए शहर को 3300 हेक्टेयर में बनाया जाएगा और मध्य प्रदेश में बसने वाला यह नया शहर दुबई के तर्ज पर तैयार होगा। इस नए शहर में स्कूल कॉलेज के साथ अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेगी। मध्य प्रदेश में बसने वाला नया शहर 2000 करोड़ की लागत से बनने का अनुमान है।

Also Read: Betul Today News: बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर अनियंत्रित हुई यात्री बस, बड़ा हादसा होते- होते टला, इधर बाइक हादसे में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के नए शहर में मिलेंगी कई सुविधाएं

मध्य प्रदेश में बसने वाले नए शहर को सिंहास्थ 2028 को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इस नए शहर में कई व्यवस्थाएं मिलेंगे। इस नए शहर में आपको 200 फीट की चौड़ी सडके, स्कूल कॉलेज और सभी जरूरी सुविधाएं देखने को मिलेंगे। यहां अंडरग्राउंड सीवर सिस्टम और बिजली लाइन भी अंदर ग्राउंड होगी और बारिश के लिए पानी निकासी की अत्यधिक व्यवस्था बनाया जाएगा। 3 साल में नया शहर बनकर तैयार हो जाएगा।

Also Read: MP News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब ये 2 शहर बनाए जाएंगे महानगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button