Tulsi Vivah 2024: लाख कोशिश के बाद भी नहीं हो रही है शादी, तो तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Tulsi Vivah 2024:
Tulsi Vivah 2024

Tulsi Vivah 2024: कई बार ऐसा होता है लाख कोशिश के बाद भी विवाह नहीं हो पाता ऐसे में परिवार जनों की परेशानियां बढ़ने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप तुलसी विवाह के दिन आसान उपाय कर सकते हैं इससे आपका जोड़ी जल्द बनेगा।

आज है तुलसी विवाह का त्यौहार ( Tulsi Vivah 2024 )

आज देवउठनी एकादशी का त्यौहार मनाया जा रहा है और इसे तुलसी विवाह के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के शालिग्राम रूप से माता तुलसी का विवाह होता है और इस दिन लोग पूजा पाठ करते हैं और नियम से माता तुलसी का विवाह कराते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है और जीवन में खुशियां आती है।

विवाह में आ रही है बाधा तो करें ये उपाय

तुलसी के पौधे की पूजा करने से भी विवाह में आ रही समस्याओं को दूर किया जा सकता है। विशेष रूप से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना और उसकी पूजा करना एक श्रेष्ठ उपाय है जो विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक होता है। तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र होता है और इसके पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Also Read:MP News: मप्र में कर्मचारियों के DA और एरियर की राशि इस महीने से आएगी खाते में, प्रोसेस हुई शुरू

एकादशी के दिन दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन विशेष रूप से गरीब या निर्धन कन्या को वस्त्र, आभूषण या अन्य कोई उपयोगी वस्तु दान करने से विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके अलावा आज के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर उन्हें प्रेमपूर्वक भोग अर्पित करना भी विवाह में आ रही रुकावटों को दूर कर सकता है।

Also Read:MP News: एमपी में इस दिन से फ्री में मिलेगी लोगों को बिजली, सरकार ने जारी किया आदेश

देवउठनी एकादशी के दिन व्रत रखना बहुत खास होता है। इस दिन उपवासी रहने से विवाह के इच्छुक व्यक्ति को न सिर्फ पुण्य मिलता है बल्कि उनकी शुभकामनाएं भी पूरी होती हैं। अगर विवाह में कोई रुकावट आ रही है तो इस दिन का व्रत रखने से विवाह के रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दूर हो जाती हैं।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा सहित आठ जिलों में अवकाश घोषित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button