MP Today News: मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा सहित आठ जिलों में अवकाश घोषित
MP Today News: Holiday declared in eight districts of Madhya Pradesh including Indore, Ratlam, Chhindwara
MP Today News: मध्य प्रदेश के आठ जिलों के कलेक्टर ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा किया है। अवकाश के कारण शासकीय कर्मचारी सहित कई लोगों में उत्साह है। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर 2024 देवउठनी ग्यारस को बैतूल, सागर, रतलाम, छिंदवाड़ा, इंदौर सतना और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। इन जिले के सभी कलेक्टरों ने सार्वजनिक अवकाश ( MP Public Holiday) के आदेश जारी किए हैं।
स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी होने के बाद जिलों में देवउठनी ग्यारस के दिन स्कूल कॉलेज और शासकीय दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तर में कोई कामकाज नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि देवउठनी ग्यारस का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। इसलिए इन जिलों में देवउठनी ग्यारस की छुट्टियां घोषित करती है।



