MP News: मप्र में कर्मचारियों के DA और एरियर की राशि इस महीने से आएगी खाते में, प्रोसेस हुई शुरू

MP News: मध्य प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में चार परसेंट की बढ़ोतरी की गई है और साथ ही साथ एरिया देने का घोषणा किया गया है।
इसके अंतर्गत कर्मचारियों को एक माह की राशि अलग से दी जाएगी। शेष एरियर चार समान किस्तों में प्रदान किया जाएगा। मध्यप्रदेश के सभी 7.50 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों को दिसंबर माह में एरियर की पहली किस्त मिल जाएगी।
राज्य सरकार ने दिवाली के पूर्व मध्यप्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। डीए में यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2024 से लागू की गई है। प्रदेश के कोष एवं लेखा विभाग के आयुक्त ने डीए का एरियर देने की प्रक्रिया निर्धारित कर दी है।
Also Read:Betul Today News: किसानों की खुशहाली के लिए पूर्व विधायक निलय डागा की मां ताप्ती चुनरी पद यात्रा 15 नवंबर को, बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु
दिवाली के पहले लिया गया था निर्णय ( MP News )
राज्य सरकार ने कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दिसंबर 2024 में देने का निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को 4 समान किस्तों में एरियर दिया जा रहा है। एरियर की गणना ‘एरियर केल्कुलेशन शीट’ से की जा रही है।
Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, सर्दी के बीच कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
खास बात यह है कि कर्मचारियों, अधिकारियों को अक्टूबर का यानि एक माह का एरियर अलग से दिया जा रहा है। दरअसल राज्य सरकार ने डीए का नगद लाभ अक्टूबर 2024 से देने का ऐलान किया था पर दिवाली की वजह से वेतन पहले ही दिया जा चुका था। इसलिए अक्टूबर माह का एरियर अलग से दिया जाएगा। वहीं डीए के 9 माह के एरियर की राशि चार समान किस्तों में दी जाएगी। यह एरियर 2024 के दिसंबर माह, 2025 के जनवरी, फरवरी और मार्च माह में दिया जाएगा।



