Dev Uthani Ekadashi : आज देवउठनी एकादशी के दिन शाम के समय करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी सभी एकादशियों में सबसे खास माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के बाद निद्रा से जाग जाते हैं।आज से शादी विवाह जैसे पवित्र कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सफलता मिलती है और कभी धन की कमी नहीं होती।
देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त ( Dev Uthani Ekadashi )

इस बार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी 11 नवंबर की शाम 6:46 बजे से शुरू होकर 12 नवंबर की शाम 4:04 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को ही रखा जाएगा. व्रत का पारण अगले दिन 13 नवंबर को सुबह 6:42 से 8:51 बजे तक किया जाएगा।
Also Read:MP News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू
देवउठनी एकादशी के दिन करें ये उपाय

देव उठनी एकादशी के दिन सुबह के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी को कच्चे दूध का जल चढ़ाना चाहिए इससे माता लक्ष्मी खुश होती है।
Also Read:MP DA News: 7.50 लाख कर्मचारियों को अलग से मिलेगी एक महीने की सैलरी की राशि, DA पर बड़ा अपडेट भी…
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता के पास शाम के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में सौभाग्य में वृद्धि होती है।
देव उठानी एकादशी के दिन दान पुण्य करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है और व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।


