MP News: युवाओं के लिए अच्छी खबर, मध्य प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है और इसकी प्रक्रिया 2025 के जनवरी महीने से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्रियों इस काम को देखने का आदेश दिया है और खाली पदों की जानकारी मांगी है।
खाली पदों पर होगी भर्ती ( MP News )
अभी प्रदेश में सात लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। खाली पदों पर भर्ती न होने के कारण विभागों के द्वारा आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों से चलाया जा रहा है। जिसको देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है।
Also Read:MP News: मप्र में कर्मचारियों के DA और एरियर की राशि इस महीने से आएगी खाते में, प्रोसेस हुई शुरू
मुख्य सचिव ने खाली पदों की मांग जानकारी
मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही ये भी पूछा गया है कि अगस्त 2022 तक किस श्रेणी के कितने पदों की भर्ती की गई। इसके साथ अगस्त 2022 की भर्ती के बारे में पूछा गया है कि कितने पदों पर भर्ती हुई है। इनके परिणाम जारी हुए या नहीं, चयनित अभ्यर्थियों ने पदभार ग्रहण किया या नहीं। वहीं 31 मार्च 2025 तक कितने पदों पर भर्ती होगी।
Also Read:MP News: एमपी में इस दिन से फ्री में मिलेगी लोगों को बिजली, सरकार ने जारी किया आदेश



