Earthquake News Today: महाराष्ट्र और बैतूल के कई हिस्सों में महसूस किये भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

Earthquake News Today: Earthquake tremors felt in many parts of Maharashtra and Betul, people terrified

Earthquake News Today:  सोमवार दोपहर को महाराष्ट्र के अमरावती, परतवाड़ा और बैतूल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। सबसे ज्यादा कंपन अमरावती में महसूस किया है। इसके अलावा बैतुल जिले के भैंसदेही ब्लॉक में कम्पन्न महसूस हुआ है। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस होने लगे लोग घरों से बाहर निकल गए। कुछ ही सेकंड बाद कंपन बंद हुआ तो लोगों ने राहत की सांस लीं। हर तरफ भूकंप की झटके महसूस करने की चर्चा होते रही।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के भूकंप का केन्द्र बिन्दू अचलपुर से 27 किमी दूर उत्तर पश्चिम में था। भूकंप की तीव्रता 4.2 की मांपी गई। हालंाकि यह मध्यम तीव्रता वाला बताया जा रहा है। भूकंप का केन्द्र बिन्दू काफी दूर था, लेकिन बैतूल के भी कई हिस्सों में इसे महसूस किया गया।

जानकारी के मुताबिक भैंसदेही, बैतूल बाजार, आठनेर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर को लगभग 1 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही धरती में कंपन होने लगा लोगों को समझने में देर नहीं लगी और लोगों का घरों से बाहर निकलना शुरु हो गया। लोग एक-दूसरे से भूकंप के संबंध में जानकारी लेते रहे। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने धरती में कंपन महसूस किया है।

भैंसदेही निवासी अलकेश चौहान ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे। चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित अमरावती के लोगों से भी चर्चा की तो उन्होंने भी बताया कि अमरावती, महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए है। हालांकि यह कुछ ही सेकंड के लिए ही भूकंप के झटके महसूस हुए है। किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है। भैंसदेही क्षेत्र महाराष्ट्र सीमा से लगा होने के कारण यहां सबसे ज्यादा कंपन महसूस किया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केन्द्र भैंसदेही से 38 किमी दूर है।

बैतूल बाजार निवासी मोने वर्मा ने बताया कि भूकंप के झटके बैतूल बाजार क्षेत्र में भी महसूस किए गए। डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक धरती में कंपन हुआ। इसे मैने भी महसूस किया है। कुछ सेकंड के लिए धरती में कंपन हुआ इसके बाद कंपन बंद हो गया। जब से भूकंप आया, उसी समय से भूकंप आने की जानकारी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगी। लोग एक-दूसरे से भूकंप के संबंध में जानकारी लेते रहे। 

4.2 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया

जानकारी के अनुसार 4.2 भूकंप 30 सितंबर 1:37 अपराह्न (जीएमटी +5:30) भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार, 30 सितंबर, 2024 को दोपहर के आसपास अचलपुर, अमरावती, महाराष्ट्र, भारत के पास स्थानीय समयानुसार 1:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भूकंप 13 किमी की उथली गहराई पर स्थित था। उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं क्योंकि वे सतह के करीब होते हैं। परिमाण और अन्य भूकंप पैरामीटर आने वाले घंटों में अभी भी बदल सकते हैं क्योंकि एजेंसी भूकंपीय डेटा संसाधित करना जारी रखती है।
बाद में यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) द्वारा एक दूसरी रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें इसे 4.2 तीव्रता वाले भूकंप के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया। प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर, भूकंप से कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन संभवत: कई लोगों ने भूकंप के केंद्र के क्षेत्र में हल्के कंपन के रूप में महसूस किया था।
भूकंप के केंद्र से 27 किमी दूर स्थित अचलपुर (पॉप. 111,300), 31 किमी दूर अंजनगांव (पॉप. 55,000) और 38 किमी दूर भैंसदेही (पॉप. 16,400) में हल्के झटके महसूस किए गए होंगे।
भूकंप के केंद्र के पास के अन्य कस्बे या शहर जहां भूकंप बहुत हल्के झटकों के रूप में महसूस किया गया होगा, उनमें चांदूर बाजार (पॉप 18,800) जो कि भूकंप के केंद्र से 48 किमी दूर स्थित है, अकोट (पॉप 86,900) 48 किमी दूर, दरियापुर (पॉप 35,800) 57 शामिल हैं। किमी दूर, और अमरावती (जनसंख्या 603,800) 71 किमी दूर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button