Dada Dham Express : दादा धाम एक्सप्रेस को शुरू करने के लिए 4 सांसदों में लगी श्रेय लेने की होड़, जाने किसने लिखा था सबसे पहले पत्र
Dada Dham Express :- कोरोना काल में बंद हुई नागपुर भुसावल दादा धाम एक्सप्रेस फिर से शुरू हो रही है। ट्रेन को शुरू करने और श्रेय लेने के लिए होड़ लग गई है। बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ने ट्रेन शुरू करने के लिए अपना प्रयास बता रहे हैं। वही छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू अपना श्रेय ले रहे है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ट्रेन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इधर नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह ट्रेन शुरू करने के लिए ताल ठोक रहे हैं। सभी अपना अपना प्रयास बता रहे हैं।
जाने किसने लिखा था सबसे पहले पत्र
चारों सांसदों ने ट्रेन शुरू होने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पत्र जारी किया है। आपको बता दे की सबसे पहले पत्र 26 जून 2026 को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। इनके पहले पत्र पर रेल मंत्री ने मामला संज्ञान में लिया था। इसके बाद नर्मदा पुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी पत्र लिखा था। हालांकि इन्होंने पत्र कब लिखा तारीख नहीं लिखी है। बैतूल सांसद दुर्गादास उइके ने 6 अगस्त को पत्र लिखा था। इसके अलावा छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा भी रेल मंत्री को पत्र लिखा था हालांकि इनमें कब पत्र लिखा था इसमें दिनांक का उल्लेख नहीं है। ट्रेन शुरू करने के लिए चारों सांसदों के पत्र पहुंचे थे इसलिए रेल मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया। हालांकि इसमें महत्वपूर्ण भूमिका खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की है जिन्होंने सबसे पहले ट्रेन को शुरू करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था। इसके पहले भी रेल मंत्री ने सांसद पाटिल के पत्र पर एक नई ट्रेन की शुरुआत की थी।






