Jammu & Kashmir News : सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने वाला लश्कर आतंकी लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर
मस्जिद में छुपा था आतंकी, वीडियो कॉल कर सरेंडर का दिया था मौका

Jammu & Kashmir News : जम्मू कश्मीर सीआरपीएफ जवानों पर हमला करने वाले आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों को बुधवार सुबह जानकारी मिली थी कि आतंकी कुलगाम में मस्जिद में छुपा है। सुरक्षा बलों ने पहले आतंकी को सरेंडर करने के लिए कहा लेक़िन आतंकी नही माना, आखिरकार सुरक्षा बलो ने आतंकी को मार गिराया।
आपको बता दे कि आतंकी ने 11 नवंबर को सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की थी जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों ने 16 नवंबर को आतंकी उमर को मार गिराया था अब 18 नवंबर को दूसरे आतंकी लतीफ भट को एनकाउंटर में मार दिया।



