MP Today News: एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, प्रदेश सरकार के इस फैसले से मिली राहत
MP Today News: Good news for students taking MP board exams, this decision of the state government brings relief

MP Today News: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल( MP Board Exam) की कक्षा दसवीं और बारहवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत मिली है। सरकार ने बोर्ड परीक्षा में लगने वाली फीस को माफ कर दिया है। अब विद्यार्थियों की फीस प्रदेश सरकार देगी। सरकार की फैसले से हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा।
एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 1200 रुपये परीक्षा फीस देनी होती है। अब परीक्षा फीस में विद्यार्थियों को छूट( Board Exam Fee Waived) दी गई है। हालांकि सरकार ने इसमें एक शर्त रखी है। उन विद्यार्थियों की ही फीस माफ की जाएगी जिनके पास संबल कार्ड है। संबल कार्ड वालों को अब परीक्षा फीस नहीं देना होगा।
नीति में किया गया बदलाव
हाल ही में प्रदेश सरकार ने नई शिक्षा नीति को लागू किया था जिसके तहत विद्यार्थियों से परीक्षा फीस में 1200 रुपये लिए जा रहे थे। अब इस नीति में बदलाव किया है जिसके तहत संबल योजना में शामिल विद्यार्थियों को फीस में छूट दी गई है। उल्लेखनीय की पहले भी संबल योजना में शामिल और एससी एसटी के विद्यार्थियों को फीस नहीं लगती थी। लेकिन नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद एससी एसटी विद्यार्थियों को छोड़कर सभी विद्यार्थियों को फीस देनी पड़ती थी। लेकिन अब इसमें बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना, इंदौर और रतलाम में बाढ़ का खतरा
फॉर्म भरने कि यह है तिथि
जानकारी के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फॉर्म भरने की तिथि 30 सितंबर 2024 तक की है। इस स्थिति तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जो विद्यार्थी संबल योजना में शामिल नहीं है उन्हें फीस का शुल्क 1200 रुपये देना होगा।
यह भी पढ़ें:



