Ladli Behna Yojna: लाडली बहना योजना का लेना है लाभ तो फटाफट तैयार कर लें ये दस्तावेज, वरना नहीं मिलेंगे 1250 रुपए

Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी जो कि आज पूरे देश में प्रसिद्ध हो गई है।
Ladli Behna Yojna को लेकर सामने आयी बड़ी अपडेट
लाडली बहना योजना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।अगर किसी कारण बस आपका फॉर्म इस योजना के लिए रिजेक्ट हो गया है या फिर आपने फॉर्म नहीं भरा है तो यह खबर आपके लिए खास है। जल्द ही लाडली बहना योजना के लिए विंडो खोलने वाला है लेकिन इसके पहले आपको कुछ दस्तावेज तैयार रखना होगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपको किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
महिलाएं तैयार रखें ये दस्तावेज
समग्र आईडी : समग्र परिवार आईडी या सदस्य आईडी में महिला का आधार कार्ड लिंक और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
आधार कार्ड :महिला के आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
बैंक पासबुक :आवेदन करने वाली महिला का स्वयं का खाता होना चाहिए। इस बैंक खाते से महिला का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए, डीबीटी एक्टिव होना अनिवार्य है।
मोबाइल नंबर : आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए।
28 जनवरी 2023 को शुरू हुई थी यह योजना
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई थी। पहले इस योजना के लिए अभ्यर्थियों को ₹1000 मिलते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया है। डीबीटी के माध्यम से इस राशि को महिलाओं के खाते में डायरेक्ट भेज दिया जाता है।
जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ
किसी भी वर्ग की महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले सकती है।
मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
शादीशुदा विधवा तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है।
21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी शादीशुदा महिलाएं कर सकती है आवेदन।



