Jagaddhatri’ TV Show Off-Air : ज़ीटीवी पर आने वाला शानदार सीरियल शो जगद्धात्री होगा बंद, नए सीरियल की होगी शुरुआत
Jagaddhatri’ TV Show Off-Air : ज़ीटीवी का सबसे अच्छा शो जगद्धात्री अब जल्द बंद होने वाला है। इस सीरियल की अच्छी टीआरपी होने के बावजूद भी इसे बंद((Off-Air) किया जा रहा है। हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन टीवी शो में कार्य करने वाले कलाकारों ने इसकी पुष्टि कर दी है। आपको बता दे की जगद्धात्री टीवी सीरियल में सोनाक्षी बत्रा और फरमान हैदर मुख्य रोल निभा रहे। यह टीवी शो बहुत पॉपुलर हुआ। अच्छी टीआरपी भी आई इसके बावजूद भी इसे बंद किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ज़ी टीवी अब नए-नए टीवी सीरियल लाना चाहता है इसलिए इस पुराने टीवी सीरियल को बंद कर रहे हैं। जगद्धात्री टीवी सीरियल के स्थान पर शुभ शगुन शहनाई नया सीरियल आ रहा है।जगद्धात्री टीवी सीरियल बंद होने से कई दर्शक नाराज भी है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जताई है।



