MPPSC MP Health Department Bharti 2024 : मप्र सरकार भरेगी 30 हजार कर्मचारियों के पद, इस दिन आएगा नोटिफिकेशन

MPPSC MP Health Department Bharti 2024
MPPSC MP Health Department Bharti 2024

MPPSC MP Health Department Bharti 2024 : मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों डॉक्टर और कर्मचारियों की भारी कमी बनी है। इस कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही डॉक्टरों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह एक अच्छा अवसर है।

3 हजार डॉक्टरों के पदों पर होगी भर्ती (MPPSC MP Health Department Bharti 2024 )

मप्र सरकार द्वारा 3 हजार डॉक्टरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 3 हजार डॉक्टरों की भर्ती करेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती शीघ्र ही की जा रही है। पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ मिल जाने पर जिला मुख्यालय के अस्पतालों और सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थायें बेहतर होगीं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश के विकास कार्यों पर पत्रकारों से संवाद के दौरान यह जानकारी दी।

Also Read:MP Today News- खाद- बीज की कालाबाजारी रोकने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश, बारिश से खराब हुई फसलों का होगा सर्वे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button