Betul Crime News : धान चोरी चोरी करने वाला चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

पूर्व में एक आरोपी एवं दो विधि विरुद्ध बालकों को किया गया था गिरफ्तार,खेत में बने मकान से 31 बोरियां, लगभग 12 क्विंटल धान हुआ था चोरी

 Betul Crime News :  थाना रानीपुर पुलिस ने धान चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे चौथे एवं अंतिम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना रानीपुर क्षेत्र के फरियादी द्वारा खेत में बने मकान में रखा धान अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग दिनों में चोरी कर लिया गया था। आरोपियों द्वारा कुल 31 बोरियां, लगभग 12 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित कीमत ₹48,000/- है, चोरी किया गया था।
रिपोर्ट पर  धारा 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में एक आरोपी आनंद उइके एवं दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर चोरी गया धान बरामद किया गया था। प्रकरण का चौथा आरोपी रूपेश उर्फ डिवाइन पिता गोरा इवने, निवासी पिपरी फरार था।
26 नवंबर 2026 को थाना रानीपुर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फरार आरोपी रूपेश उर्फ डिवाइन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में संलिप्त सभी चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई पूर्ण की गई।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक 568 नरेंद्र एवं प्रधान आरक्षक 07 रमेश तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button