Betul Crime News Today: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, जादू टोनी के शक में की थी दोनों बुजुर्गों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News Today: Double murder case solved, both the elderly people were killed on suspicion of being magician Tony, two accused arrested

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के चोपना थाना पुलिस में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जादू टोने में दोनों बुजुर्गों की हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि  13 सितंबर 2024  थाना चोपना में सूचना प्राप्त हुई कि पुत्तीढाना के पास जंगल में दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं। सूचना पर निरीक्षक सरविंद्र मौके पर पहुँचे मृतकों की पहचान धन्नू धुर्वे (पिता स्व. मकड़न धुर्वे, उम्र 65 वर्ष, निवासी पुत्तीढाना) और विस्सू परते (पिता सम्मू परते, उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरंग कॉलोनी के रूप में की गई। दिनों गौशाला के पास, घोड़ाडोंगरी थाना रानीपुर) मृत अवस्था में पाए गए थे।

दो दिन पुराने थे शव

घटनास्थल के सूक्ष्म निरीक्षण के बाद पाया गया कि दोनों मृतकों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार और भारी हथियार से सिर और शरीर पर हमला कर हत्या की है। घटनास्थल पर मृतकों के सिर के पास भारी मात्रा में खून पड़ा था। धन्नू की झोपड़ी में कपड़ों और जमीन पर खून के धब्बे मिले। धन्नू का शव झोपड़ी से 14 फीट की दूरी पर पांव पैदल रास्ते पर पाया गया और विस्सू परते का शव धन्नू से 135 फीट की दूरी पर उसी रास्ते पर मिला। शवों से बदबू आ रही थी और दोनों शव करीब 2-3 दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। प्रथम दृष्टाया मामला हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस तरह से हुआ खुलासा

 पुलिस अधीक्षक बैतूल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की खोज के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों और ग्रामीणों से जानकारी एकत्र की। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मृतक धन्नू धुर्वे के साथ ग्राम के लिप्पू और उसके नाबालिग बेटे की जादू-टोने के कारण रंजिश थी। तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की की मां की मृत्यु के लिए भी धन्नू को दोषी ठहराया जाता था। इसी रंजिश के कारण 11 सितंबर 2024 की रात को जब धन्नू और उसका साला विस्सू जंगल की झोपड़ी में सो रहे थे, तो लिप्पू के नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद हथियार और कपड़े घर के पास छिपा दिए।  पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके आधार पर लिप्पू के खिलाफ धारा 302/34 भादवि में भी कार्रवाई की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही भूमिका

इस दोहरे अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक सरविंद्र धुर्वे, निरीक्षक आबिद अंसारी, सउनि राजेश कलम, सउनि विनोद इवने, प्रआर 539 ज्ञानसिंह टेकाम, प्रआर 357 बसंत मर्सकोले, आर 700 आशुतोष, आर 593 नितेश बारस्कर, और आर 684 कमलेश उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button