Delhi News Today : आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम बनने के पहले विवादों में घिरी, स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला, कहा आतंकी अफजल गुरु को बचाने की थी सिफारिस

Delhi News Today: Atishi Marlena surrounded by controversies before becoming the CM of Delhi, Swati Maliwal's big attack, said there was a recommendation to save terrorist Afzal Guru

Delhi News Today : शराब घोटाले के आरोप में घिरे  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  मंगलवार की अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी मार्लेना को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। केजरीवाल पर शराब घोटाले का आरोप है वे जेल भी काट चुके है। अभी जमानत पर रिहा हुए है। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी के  साथ दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की भी घोषणा कर दी है। 
सीएम बनने के पहले विवादों से गिरी आतिशी
आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद  विवादों में आ गई है। आम आदमी की राज्यसभा संसाद स्वाति मालीवाल ने आतिशी मार्लेना पर बड़ा हमला बोल दिया है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि आतिशी के परिवार वालों ने  आतंकी अफजल गुरु को फाँसी की सजा से बचने के कई बार राष्ट्रपति को दया याचिकाएं भेजी थी कि अफजल गुरु को फाँसी ना हो। यह दिल्ली के लिए दुखद खबर है कि आम आदमी पार्टी ने ऐसी महिला को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि आतिशी डमी मुख्यमंत्री है। एक कठपुतली मुख्यमंत्री है।

Related Articles

Back to top button