Vastu Tips: कंगाल बना देती है बिस्तर पर खाने की आदत, जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या है खाने का सही नियम
Vastu Tips: अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि बिस्तर पर बैठकर नहीं खाना चाहिए। कई बार लोग बिस्तर पर बैठकर ही भोजन करते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सही नहीं है। लेकिन बिस्तर पर बैठकर खाने से हमेशा बचना चाहिए। तो आईए जानते हैं इससे क्या नुकसान होता है।
क्यों नहीं खाना चाहिए बिस्तर पर बैठकर (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर हम सोते हैं और इस पर बैठकर अगर हम भोजन करते हैं तो मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इससे कंगाली आती है और हमेशा धन की कमी बनी रहती है।
माता लक्ष्मी का होता है अपमान
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर माता लक्ष्मी का निवास होता है और अगर आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो माता लक्ष्मी का अपमान होगा। इससे आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ेगा और इस आदत से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगेगी।
परिवार पर हो जाएगा कर्ज
यह भी माना जाता है कि बिस्तर पर भोजन करने से परिवार के लोगों को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है और घर में अशांति का माहौल बनता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बिस्तर पर भोजन करना हानिकारक माना जाता है. इससे पाचन क्रिया और शरीर दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। सबसे बड़ी बात है कि हमेशा बिस्तर की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बिस्तर गंदा होता है तो भी माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और इससे धन की हानि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा आपको जमीन पर बैठकर या डाइनिंग टेबल पर ही खाना खाना चाहिए बिस्तर पर नहीं खाना चाहिए।



