Betul Bank of Maharashtra Fraud Case : बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में 1.14 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Betul Bank of Maharashtra Fraud Case: Three more accused arrested in connection with a financial irregularity case involving Rs 1.14 crore at the Morkha branch of the Bank of Maharashtra.

Betul Bank of Maharashtra Fraud Case  :  बैतूल थाना बोरदेही पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा में सामने आए लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं कथित धोखाधड़ी के प्रकरण में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रकरण की जांच में खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी एवं नेट बैंकिंग प्रक्रिया का कथित दुरुपयोग कर मोबाइल नंबर बदलने, एफडी की राशि निकलवाने तथा बैंक खातों से राशि विभिन्न खातों में हस्तांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा बैंक खातों के लेनदेन, आरोपियों की भूमिका एवं धोखाधड़ी की राशि के उपयोग के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है।

तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर बोरदेही पुलिस द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1. शैलेंद्र सोनी, पिता स्वर्गीय चंदनलाल सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम मोरखा, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
2. मिथिलेश सोनी, पिता स्वर्गीय चंदनलाल सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोरख।
3. मयंक सोनी, पिता शैलेंद्र सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मोरखा, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर प्रकरण में उनकी भूमिका तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों एवं बैंक खातों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
 विधि विरुद्ध बालक द्वारा विभिन्न बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी है।
प्रकरण की विवेचना में विधि विरुद्ध बालक द्वारा विभिन्न बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार—
1. आरोपी मयंक सोनी के बैंक खाते में 1,45,800 रुपये ट्रांसफर किए गए।
2. आरोपी मिथिलेश सोनी के बैंक खाते में 61,000 रुपये ट्रांसफर किए गए।
3. आरोपी शैलेंद्र सोनी के बैंक खाते में 1,50,000 रुपये ट्रांसफर किए गए।
4. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मोरखा शाखा के सहायक प्रबंधक लुकेश गोखे की मां शीला गोखे के बैंक खाते में 17,15,144 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
5. आरोपी लुकेश गोखे के बैंक खाते में 1,78,000 रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
उपरोक्त लेनदेन के अलावा  पुलिस द्वारा आरोपियों के अन्य बैंक खातों के विवरण, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि राशि के स्रोत, हस्तांतरण के उद्देश्य तथा प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।
धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड जप्त विवेचना के दौरान आरोपियों से संबंधित मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किए गए हैं।
 आरोपी शैलेंद्र सोनी से संबंधित वह सिम कार्ड जप्त किया गया है, जिसका उपयोग विधि विरुद्ध बालक मयंक सोनी द्वारा कथित घटना में किया गया था।
 आरोपी मिथिलेश सोनी से घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
 आरोपी मयंक सोनी से एक मोबाइल फोन एवं एक सिम कार्ड जप्त किया गया है।
जप्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं सिम कार्ड की जांच के माध्यम से बैंक खातों से संबंधित गतिविधियों, संभावित संपर्कों एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

1.14 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में छह अपराध पंजीबद्ध

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की मोरखा शाखा से संबंधित खाताधारकों की शिकायतों पर थाना बोरदेही में छह अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। शिकायतों में खाताधारकों की अनुमति के बिना बैंक खातों से राशि निकाले जाने अथवा अनधिकृत लेनदेन किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में बैंकिंग प्रक्रिया एवं नेट बैंकिंग का कथित दुरुपयोग कर खाताधारकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर बदलने, एफडी की राशि निकलवाने तथा राशि को अन्य खातों में हस्तांतरित करने संबंधी तथ्य सामने आए हैं।
पुलिस द्वारा पूर्व में भी इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रकरण से संबंधित वित्तीय लेनदेन, कथित धोखाधड़ी की राशि के उपयोग एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button