Betul Chief Minister live: बैतूल पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, देखिये सीएम का लाइव संबोधन

मुख्यमंत्री ने 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि का किया अंतरण, 443 करोड़ से अधिक लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को बैतूल आगमन पर मिलानपुर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष,विधायक बैतूल  हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही  महेंद्र सिंह चौहान, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य  सुधाकर पवार, नर्मदापुरम संभाग के संभागायुक्त  श्रीकांत बनोठ, पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, डी आई जी  वीरेंद्र सिंह,कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल से लाइव उद्बोधन जारी है…

30 करोड़ की बोनस राशि का किया अंतरण
  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को  बैतूल जिले  से 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण किया गया। इससे दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ से अधिक काष्ठ लाभांश का भी अंतरण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 443 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button