CM Mohan Yadav Betul Visit: आज बैतूल आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ का बांटेंगे बोनस,
दोपहर 12:40 बजे मिलानपुर हेलीपैड पर पहुंचेगा हेलीकॉप्टर, पुलिस परेड ग्राउंड में होगा मुख्य कार्यक्रम; प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
CM Mohan Yadav Betul Visit: बैतूल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला मुख्यालय पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:40 बजे उनका हेलीकॉप्टर मिलानपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम बडोरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री बैतूल पुलिस परेड ग्राउंड स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वे सहभागिता करेंगे और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि का करेंगे अंतरण करेंगे। बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित ह मुख्य कार्यक्रम में जिले को 443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
दोपहर 3:30 बजे भोपाल के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:30 बजे मिलानपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम 4:10 बजे भोपाल पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के बैतूल प्रवास को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल तैयार किया है।
प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रमुख सचिव वन विभाग राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला भी सक्रिय है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अतिथियों और आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



