Betul Driving License News : बैतूल में 3000 महिलाओं के बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, जल्द लगेंगे शिविर,

Betul Driving License News: Driving licenses to be issued to 3,000 women in Betul; camps to be organized soon.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Driving License News :   बैतूल अब कई महिलाओं की राह दूसरे के सहारे की मोहताज नहीं होगी। महिलाएं खुद अपनी मंजिल तय कर सकेगी। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत जिले में महिलाओं के लाईसेंस बनाए जाएंगे। लाईसेंस बनने के बाद महिलाएं खुद वाहन चला पाएगी। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लाईसें बनाने का काम किया जाएगा। यह पहल महिलाओं को केवल वाहन चलाने का अधिकार देने तक सीमित नहीं है। बल्कि उनकी स्वतंत्र आवाजाही रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर की नई रफ्तार देने की दिशा में एक अहम कदम है।

 

अक्सर देखा जाता है कि जॉब से जुड़ी महिलाएं लाईसेंस नहीं होने या फिर गाड़ी चलाते नहीं बनने से किसी परिजन के साथ वाहन में बैठकर ड्यूटी जाती है। घर के किसी ना किसी सदस्य की उपलब्धता पर महिला निर्भर रहते आ रही है। सुविधा समय बचाने के साथ रोजमर्रा की मुश्किल भी जाती है। जरूरत के वक्त खुद वाहन चलाकर निकल पाना बड़ा कठिन हो जाता है। इसलिए सरकार ने महिलाओं को गाड़ी चलाने के लिए लाईसेंस दे रही है, ताकि महिलाएं स्वयं ही गाड़ी चलाकर अपनी मंजिल तक पहुंच सके।

ड्राईविंग कौशल महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए विकल्पों का आधार बन सकता है। फील्ड वर्क और निजी सेवाओं और कारोबार से जुड़े कामों में उनकी भागीदारी बढ़ाने में योग्यता मददगार होगी। बैतूल जिले में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत लगभग 3 हजार महिलाओं के लाईसेंस बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इनका कहना है…

नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बैतूल में 3000 महिलाओं के लाइसेंस बनाने का लक्ष्य है। जल्द ही इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।

अनुराग शुक्ला जिला परिवहन अधिकारी बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button