Betul Murder News : युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या , घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी
Betul Murder News: Man’s throat slit with a sharp-edged weapon; incident causes a stir in the area.

Betul Murder News : बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधिया में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
चिचोली पुलिस के मुताबिक पवन पिता शंभू दयाल गंजाम उम्र 24 वर्ष शनिवार रात को अपने दोस्त के घर सोने गया था इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पवन की गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की घटना की जांच शुरू कर दी।
- Betul News : जहर खाने से महिला की मौत, दूसरी घटना में युवक खेत मे मिला बेहोश, उपचार के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या का कारण सामने आएगा।


