Betul Crime News Today: कलयुगी बेटों ने मां से की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Betul Crime News Today: Kalyugi sons beat up mother, admitted to district hospital, police engaged in investigation
Betul Crime News Today: बैतूल। पाढर क्षेत्र के ग्राम रावनवाड़ी में दो बेटों ने मां के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसे चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस मारपीट के मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुगना पति रामसुंदर 7 वर्ष निवासी रावनवाड़ी के साथ बेटे सतीश और बलदेव ने मारपीट कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बेटों ने डंडे और हाथ मुक्के से मारपीट की। एक दो बार उठाकर पटक दिया गया। महिला को गंभीर चोट आई, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी ससुराल से घर आई थी। इसी बात को लेकर बेटों ने विवाद करना शुरू कर दिया। महिला के बेटों का कहना था कि बहन घर नहीं आना चाहिए, वह उसके ससुराल में ही रहे। महिला ने अपने दोनों बेटों को समझाया कि दामाद गुजरात गए है, इसलिए वह कुछ दिन के लिए मायके आई है। पति के आने के बाद वह चली जाएगी, लेकिन इस बात को बेटे मानने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर महिला और दोनों बेटों के बीच जमकर विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीडि़ता महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मारपीट के मामले की जांच करने में जुटी है।



