Assembly Election Exit Poll Betul: एग्जिट पोल में बैतूल और मुलताई में भाजपा की वापसी

Assembly Election Exit Poll Betul: BJP's return in Betul and Multai in exit poll

Assembly Election Exit Poll Betul: एग्जिट पोल में इस बार चौकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2023 बैतूल जिले के बैतूल और मुलताई विधानसभा के एग्जिट पोल सांध्य दैनिक साँझवीर टाइम्स द्वारा जारी किए गए हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बैतूल और मुलताई में भाजपा की वापसी होते दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले बार भी साँझवीर टाइम्स ने एग्जिट पोल जारी किया था जो सत प्रतिशत सही हुआ था। इस बार के एग्जिट पोल में बैतूल विधानसभा में भाजपा को 55.5 प्रतिशत और कांग्रेस को 44.6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई है। यानी यहाँ भाजपा को बढ़त दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस से निलय डागा चुनाव मैदान में थे।
एग्जिट पोल में मुलताई में भी भाजपा को बढ़त
एग्जिट पोल में मुलताई विधानसभा से भी भाजपा को बढ़त की संभावना है। साँझवीर के एग्जिट पोल में मुलताई विधानसभा में भाजपा को 55.7 और 42 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल में यहां भाजपा पूरी तरह से मजबूत नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि मुलताई विधानसभा से भाजपा से चंद्रशेखर देशमुख और कांग्रेस से सुखदेव पांसे चुनाव मैदान मे थे। 

Related Articles

Back to top button