Betul News : कार्तिक पूर्णिमा पर ताप्ती नदी में नहाने गए दो युवकों की पानी मे डूबने से मौत, गाँव मे पसरा मातम

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घुटीगढ़ के पास हादसा

Betul News : बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मैं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ताप्ती नदी नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने तलाश के बाद दोनों युवकों के शव को बाहर निकाल लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बघोली निवासी दीपक उर्फ गब्बर पिता नामदेव कनोजे उम्र 23 वर्ष और कपिल पिता कृष्ण राव भोपते उम्र 24 वर्ष  मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नहाने के लिए कोलगाव ताप्ती नदी घुटीगढ़ के पास गए थे। शाम को लगभग 4 बजे नदी में नहाते समय दोनों युवक पानी में डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया गया। रात लगभग 12:00 बजे तक दोनों युवकों के शव  बरामद किये गए। इस घटना से ग्राम बघोली में मातम छाया है। बुधवार सुबह मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button