Betul Crime News : मटन नहीं लाने और 10 हजार रुपये नहीं देने पर पत्नी ने पति के सिर व चेहरे पर पत्थर से किया जानलेवा हमला

गंभीर रूप से घायल पति की हालत चिंताजनक, जिला चिकित्सालय में उपचार जारी, थाना बोरदेही पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

Betul Crime News : थाना बोरदेही पुलिस ने पति पर पत्थर से जानलेवा हमला करने वाली आरोपी पत्नी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की
 रात्रि लगभग 8:30 बजे थाना बोरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामुन बिछुआ में भागाबाई उईके का अपने पति शनिलाल उईके से 10 हजार रुपये मांगने एवं बाजार से मटन नहीं लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी भागाबाई ने गाली-गलौच करते हुए पति शनिलाल के सिर एवं चेहरे पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शनिलाल गंभीर रूप से घायल होकर घर के दरवाजे के पास गिर गया। घटना के दौरान उनकी बहू सुमत्री पति रतन उईके ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई।
24 नवंबर 2026 को ग्राम कोटवार जितेंद्र नागले द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि ग्राम जामुन बिछुआ रैय्यत में एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट की गई है तथा घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल शनिलाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं तथा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस कार्रवाई

फरियादिया सुमत्री की रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में आरोपी भागाबाई पति शनिलाल उईके, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम जामुनबिछुआ के विरुद्ध  धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक  अमित सक्सेना के निर्देश पर थाना प्रभारी बोरदेही द्वारा आरोपिया की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपिया के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस की तत्परता से आरोपिया भागाबाई को अपराध पंजीबद्ध होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपिया भागाबाई को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके थाना प्रभारी बोरदेही, उपनिरीक्षक पंचमसिंह उईके, सउनि. मिंतलाल धुर्वे, सउनि. हरिराम डंढोरे, प्रधान आरक्षक 395 नागेंद्र सिंह, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक चालक किशोर साहू, महिला आरक्षक अश्विनी यदुवंशी एवं महिला सैनिक भारती सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button