Assembly Election 2023 Exit Poll MP,CG : गुरुवार को तमाम टीवी चैनलों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल जारी किए गए है। एग्जिट पोल के आधार पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल में भले ही कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है लेकिन जानकर बताते है कि 3 दिसबंर को मतगणना के बाद ही स्थति स्पष्ट हो पाएगी। मप्र में कुछ न्यूज़ चैनल कांग्रेस को बहुमत बात रहे है तो कुछ न्यूज चैनल भाजपा को बहुमत बता रहे है। कुल मिलाकर कहे तो मप्र प्रदेश में काटे की टक्कर है कुछ भी हो सकता है। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटे हैं जिनमें बहुमत के लिए 116 सिटी जीतना जरूरी है।छत्तीसगढ़ में भी कांटे की टक्कर
इधर छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अधिकतम न्यूज़ चैनल अपने सर्वे में कांग्रेस को बहुमत मिलना दिखा रहे। इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 36 से 46 और कांग्रेस को 40 से 50 सीटे मिलना बता रहे है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 सीटे हैं जिसमें जीत के लिए 46 सीटे मिलना जरूरी है।