Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कह दी यह बड़ी बात, हिंदुओं को चेताया
Pandit Pradeep Mishra: Pandit Pradeep Mishra said this big thing about Prime Minister Modi, warned Hindus
Pandit Pradeep Mishra: प्रसिद्ध शिव पुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। हिन्दुओ धर्म के लोगों को अभी से चेताया है। दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो को लाखों लोगों ने अभी तक शेयर किया है। वीडियो में पंडित मिश्रा ने कहा कि ले दे कर लोग 24 घंटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसते रहते है। प्रधानमंत्री है तो हिन्दू है। नही होगा तो रोओगे हमे ऐसा प्रधानमंत्री नही मिलेगा भगवान राम से प्रार्थना करना। पंडित मिश्रा हिन्दू धर्म के लोगो को चेता रहे है की ऐसा प्रधानमंत्री नही मिलेगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पंडित मिश्रा कथा सुनाते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री की फ़ोटो भी जोड़ी गई है। इस वीडियो की लाखों लोग तारीफ भी कर चुके हैं। हाल ही में सनातन धर्म को लेकर नेताओं विवादित बयान दिए। जिस राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। अब पंडित प्रदीप मिश्रा की इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है। ज्ञानवानी इस वीडियो की पुष्टि नही करता है।
लाखों लोग आते शिव पुराण कथा सुनने
उल्लेखनीय है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचते हैं। जहां भी शिव पुराण कथा होती है वहां इतनी अधिक संख्या में लोग पहुंच जाते है कि स्थान कम पड़ जाता है। प्रदीप मिश्रा लोगों को ऐसे उपाय बताते हैं जिनके माध्यम से दुख तकलीफ को दूर कर सकते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अलग-अलग पूजा पाठ करने की ट्रिक बताते हैं ताकि लोगों की सारी परेशानियां दूर हो सके। पंडित मिश्रा पर लाखों लोग भरोसा भी करते हैं।


