Train Canceled News: ट्रेन यात्री कृपया ध्यान दें, इस दिन रद्द रहेगी पुरी- जोधपुर और जोधपुर- पुरी एक्सप्रेस
Train Canceled News: Train passengers please note, Puri-Jodhpur and Jodhpur-Puri Express will be canceled on this day.

Train Canceled News: बैतूल नान इंटरलांगिग कार्य के कारण अप डाउन दोनों तरफ की पुरी जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे बैतूल के मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को 20813 पुरी जोधपुर एक्सप्रेस और 20814 जोधपुर पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। बताया जा रहा है कि आमागांव के पास में इंटरलांगिग का कार्य प्रारंभ होने वाला है। कार्य प्रारंभ होने से इस ट्रेन को एक दिन के लिए रद्द किया जाएगा। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। कई यात्रियों आने-जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेने को मजबूर होंगे। इसके पहले भी इंटरलांगिग के कारण ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। जानकारी यह सामने आ रही है कि इस ट्रेन में आने-जाने के लिए कई यात्री पूर्व से ही रिर्जेवेशन कर चुके थे, उनका रिर्जेवेशन कैंसिल किया जाएगा। रिर्जेवशन कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

