MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों को देंगे हेलमेट और मूंग ,उडद की होगी खरीदी , बोनस भी मिलेगा

MP News: Chief Minister Mohan Yadav makes a major announcement, promising helmets to farmers, purchases of moong and urad, and bonuses.

MP News :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार उन किसानों को निःशुल्क हेलमेट उपलब्ध कराएगी जो अपनी उपज, दूध, फल और सब्जियां बेचने के लिए मोटरसाइकिल से शहरों और कस्बों तक सफर करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक किसान बिना हेलमेट के लंबी दूरी तय करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें लगने और जान जाने का खतरा बना रहता है। सरकार का उद्देश्य किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके जीवन की रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि आगामी रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, जिससे उन्हें रात में खेतों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मूंग और उड़द फसलों के पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश सरकार किसानों से मूंग और उड़द की खरीद भी करेगी, जिससे दलहन उत्पादकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार उड़द फसल पर बोनस देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले से ही देश में दलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है और सरकार इस क्षेत्र में किसानों को और अधिक प्रोत्साहन देकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने शुजालपुर में रोड शो कर लोगों का अभिवादन किया और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button