MP Pre Monsoon Rain : मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बैतूल में हुई ओलावृष्टि
MP Pre-Monsoon Rain: Rain alert along with thunderstorms in several districts of Madhya Pradesh, hailstorm in Betul
MP Pre-Monsoon Rain : एमपी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह पूर्वानुमान 1 जून सुबह 8:30 बजे से 2 जून सुबह 8:30 बजे तक के लिए जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मंदसौर, नीमच, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं प्रदेश के अनेक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वर्षा होने का अनुमान है। इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि



