Betul News :राष्ट्रीय हिंदू सेना ने 30 किलोमीटर पीछा कर टाटा इंडिका को पकड़ा, पांच गोवंश बरामद

Betul News: Rashtriya Hindu Sena chased Tata Indica for 30 km and caught it, five cattle recovered.

Betul News : बैतूल जिले में गोवंश की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय हिंदू सेवा ने हमेशा ही गौवंश की तस्करी को रोकने का प्रयास किया है। राष्ट्रीय हिंदू सेवा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय को सूचना मिली थी कि रानीपुर क्षेत्र के शोभापुर मेहकार गांव की ओर से काले शीशे वाली टाटा इंडिका कार में गोवंश भरकर महाराष्ट्र कत्ल खाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और इसकी सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई। लगभग 30 किलोमीटर तक राष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ता और पुलिस ने गोवंश तस्करों का पीछा किया।  तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। वाहन में ठूस-ठूस कर पांच गोवंश को भरा था। पुलिस ने गोवंश को बरामद कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर्ज जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की राष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर गोवंश तस्करों का भंडाफोड़ कर रहे है। संगठन की सजकता के कारण कई गोवंश को कत्ल खाने जाने से बचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button