Brother sister Viral Video: अपने नवजात भाई को देख खुशी से झूमने लगी छोटी बच्ची,यह वायरल वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Brother sister Viral Video: भाई बहन के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनोखा रिश्ता कहा जाता है। यह रिश्ता और भी ज्यादा खास हो जाता है जब बहन बड़ी हो। सोशल मीडिया पर भाई बहन के प्यारे रिश्ते का वीडियो अक्सर वायरल होता है रहता है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जहां उसकी बड़ी बहन भी मौजूद है। छोटी सी बच्ची अपने नवजात भाई को अपने दादी के गोद में देखकर खुशी से उछलने लगते हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो (Brother sister Viral Video)
इंस्टाग्राम अकाउंट @jiyanshi_dalal2020 एक छोटी बच्ची का अकाउंट है जिसे उसके पैरेंट्स मैनेज करते हैं। इस वीडियो में बच्ची अपने छोटे भाई से मिलने अस्पताल गई है और उसका छोटा भाई दादी के गोद में है। बच्ची अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंची और अपने छोटे भाई को देखते ही खुशी से उछलने लगी।
भाई पर छोटी बच्ची ने लुटाया खूब प्यार
बच्ची उसे देखते ही खुश हो जाती है और चूमने लगती है। फिर वो वहीं जमीन पर बैठ जाती है और बुजुर्ग महिला से बच्चे को अपनी गोद में रखने की जिद करने लगती है।दादी भी उसके प्यार और दुलार को देखकर खुश हो रही हैं और बहुत भावुक नजर आ रही हैं. बच्ची के खुशी का ठिकाना नहीं है, वो बार-बार बच्चे को छूकर देखना चाहती है। भाई-बहन के बीच के इस प्यार को वही समझ पाएगा जिसकी बड़ी बहन होगी या जिसका छोटा भाई होगा।



