MP Cold Wave : एमपी के 3 जिलों में शीतलहर, 9 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, भोपाल, बैतूल में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड

गिरिवर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर पहुँचा, इधर चक्रवाती तूफान भी

Cold wave file photo

MP Cold Wave :  चक्रवर्ती तूफान अकवन ओडिशाके तक से टकरा गया है। तूफान के कारण ओडिशा में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही और भारी बारिश हो रही है। तूफान का असर एमपी में भी दिखाई दिए दे रहा है। मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिले में झोकेदार हवाएं चलने और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर की चपेट में एमपी के कई जिले

मध्य प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। शाजापुर के गिरिवर में न्यूनतम तापमान 7.5, भोपाल 9.0, बैतूल 9.2, रायसेन और धार 9.4, दमोह में 9.5 डिग्री तापमान पर पहुंच गया है। तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। भोपाल और बैतूल में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड है।

तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के तीन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन ,शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

शीत लहर की चपेट में बैतूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा, हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा है बैतूल, डिग्री पर पहुंचा तापमान

बैतूल उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण जिले में एकाएक ठंड के तेवर बढ़ गए है। समूचा जिला शीत लहर की चपेट में है। गुरूवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट आने के बाद न्यूनतम तापमान में भी एकाएक 6 डिग्री की गिरावट आ गई है। रात में कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाने के लिए मजबूर हो गए है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। बैतूल पचमढ़ी हिल स्टेशन से ज्यादा ठंडा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री से लुढक़कर 9.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इधर अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री के ईद-गिर्द घूम रहा है। शुक्रवार को भी दिन भर ठंडी हवाएं चलते रही। तापमान में और गिरावट आने की संभावना बनी है।

पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा बैतूल

अचानक चली ठंडी हवाओं के कारण बैतूल में ठंड के तेवर बढ़ गए है। लोगों को अलाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। अक्सर देखने में आता है कि हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा रहता है, लेकिन इस बार बैतूल में ज्यादा ठंड है। शुक्रवार का पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री है। बैतूल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया।

ठंड के बाद निकले गर्म कपड़े और रजाई

ठंड के तेवर बढऩे के बाद गर्म कपड़े और रजाईयां निकल गई है। लोगों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रात के समय कड़ाके की ठंड में का एहसास हो रहा है। बाजार में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी बढऩे लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button