MP News: खुशखबरी! मप्र के 40000 अफसर और कर्मचारी का होगा ट्रांसफर, जल्द शुरू होगी तबादलों से रोक हटाने की प्रक्रिया

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के तबादले पर 3 साल से रोक लगी थी जिसे अब जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। साल 2021 में राज्य सरकार ने एक अस्थाई तबादला नीति बनाई जिसके तहत तबादलों पर रोक लगा दी गई थी और अब 2025 में सरकार ने एक नया कदम उठाते हुए तबादलों से रोक हटाने का फैसला किया है। आगामी कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है इसके बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों का तबादला शुरू हो जाएगा।
तबादला नीति में होगा बड़ा बदलाव (MP News)
सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नए नियमों के अनुसार अब विभागों में लगभग 10% तक तबादला किया जा सकेगा। वहीं दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा गिरी और आदिवासी कल्याण विभाग में मात्र तीन से पांच परसेंट तक तबादला होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
जल्द मिल सकती है मंजूरी
जब तक तबादलों के नियम लागू नहीं होते, तब तक राज्य सरकार की व्यवस्था में समन्वय की आवश्यकता होगी। यदि किसी विभाग को तय सीमा से अधिक तबादला करना है तो उसे मुख्यमंत्री के समन्वय से मंजूरी लेनी होगी। यह प्रक्रिया प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में लौटा कोरोना वायरस, एक महिला की मौत से मचा हड़कंप
कैसे होंगे तबादले?
तबादला नीति के अनुसार, कर्मचारियों को जहां ट्रांसफर किया जाएगा, वहां जॉइनिंग के स्थायी नियम होंगे। कर्मचारियों को निर्धारित तारीख पर अपनी नई तैनाती स्थल पर जॉइन करना अनिवार्य होगा।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44 डिग्री के पार, 18 जिलों में लू का अलर्ट



