MP Today News: मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा यह लाभ

MP Today News: Good news for lakhs of government employees of Madhya Pradesh, they will get this benefit like central employees

MP Today News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारियों के हित को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को भोपाल में राजपत्रित अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% मंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार अंतर्गत कार्य करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 55% महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरिया राशि का भुगतान 5 किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button