Betul News : अनोखा नवजात: बैतूल में जन्मे बच्चे के हाथ-पैर में 24 अंगुलिया

Betul News: Unique newborn: A child born in Betul has 24 fingers and toes.

Betul News : बैतूल  जिले से एक बेहद अनोखी और चर्चित खबर सामने आई है, जहां एक बच्चे का जन्म सामान्य से अलग शारीरिक संरचना के साथ हुआ है। इस नवजात के हाथ और पैरों में सामान्य 20 की जगह कुल 24 अंगुलिया हैं। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल से लेकर आसपास के क्षेत्र में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बैतूल के बडोरा क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में 27 जनवरी को बैतूल निवासी महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने सामान्य प्रक्रिया के तहत एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद जब डॉक्टरों ने नवजात की जांच की, तो उन्होंने पाया कि बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में पांच-पांच के बजाय छह-छह उंगलियां हैं। इस प्रकार बच्चे के शरीर में कुल 24 अंगुलिया मौजूद हैं।

नवजात की यह स्थिति देखकर डॉक्टर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। हालांकि चिकित्सकों ने इसे एक दुर्लभ लेकिन चिकित्सकीय रूप से समझी जाने वाली स्थिति बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक इसे मेडिकल भाषा में पॉलीडैक्टिली कहा जाता है, जिसमें जन्म से ही अतिरिक्त उंगलियां होती हैं। यह स्थिति कभी-कभी आनुवंशिक कारणों से भी देखी जाती है और इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ता।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला की डिलीवरी पूरी तरह नॉर्मल हुई है और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे को किसी प्रकार की चिकित्सकीय परेशानी नहीं है और नियमित देखरेख में रखा गया है।

वहीं, नवजात के जन्म से परिजन बेहद खुश हैं। परिवार के लोगों ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। परिजनों का कहना है कि बच्चा भगवान का रूप है और वे इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। बच्चे को देखने के लिए रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button