MP Today News: बदल गई समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी करने की तिथि, अब इस तारीख से शुरू होगी खरीदी

MP Today News: The date for purchasing wheat at the support price has changed, now the purchase will start from this date

MP Today News:  समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी शनिवारी से प्रारंभ होनी थी, लेकिन अब खरीदी की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब खरीदी 15 मार्च से शुरू होंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल ने शुक्रवार देर रात तक जारी किए आदेश में बताया कि 1 मार्च से इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य में गेहूं का उपार्जन शुरू होना था, अब तिथि में बदलाव कर दिया है। अब इन संभागों में 15 मार्च से 5 मई तक समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी की जाऐंगी। किसान उपज बेचने के लिए 31 तक पंजीयन कर सकते है। बैतूल जिले में गेहूं की खरीदी के लिए 49 केन्द्र बनाएं गए है। 13 केन्द्रों पर प्रस्ताव समूहों से दिया गया है। 13 केन्द्रों पर आदेश आने के बाद खरीदी शुरू होंगी।

अब तक 2200 किसानों ने किया पंजीयन
जिला आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी के लिए जिले भर में 22 सौं किसानों ने पंजीयन किया है। किसान 31 मार्च तक पंजीयन कर सकते है। इस बार किसान पंजीयन करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। इस बार किसानों से 2425 रूपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीदी की जाऐंगी, साथ ही राज्य सरकार द्वारा 175 रूपए प्रतिक्विंटल बोनस देने की चर्चा है। हालॉकि अभी इसके आदेश नहीं आए है। गेहूं की उपज खरीदी के साथ-साथ पंजीयन का कार्य भी चलते रहेंगा। 
Oplus_131072
उपज लाने से पहले करना होगा स्लॉट बुक
जिन किसानों ने पंजीयन किए है वहीं किसान समर्थन मूल्य में उपज बेच पाऐंगे। किसान जब भी समर्थन मूल्य पर उपज बेचने खरीदी केन्द्र पर लाऐंगे उससे पहले किसानों को स्टॉट बुक करना अनिवार्य होगा। स्लॉट बुक करने के लिए तिथि दी जाऐंगी, इस तिथि के भीतर किसान उपज लाकर बेच सकेंगे। समर्थन मूल्य खरीदी की तिथि बढ़ने से किसान और अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। अब जिन किसानों की फसल कटी नहीं है और किसान समर्थन मूल्य में उपज बेचना चाहते है, ऐसे किसानों के लिए तिथि बढ़ना फायदे मंद होगा। अधिकारियों को भी खरीदी केन्द्र पर व्यवस्था बनाने का मौका मिल गया है। 
इनका कहना
खरीदी को लेकर अभी नए आदेश आए है। एक मार्च से शुरू होने वाली खरीदी अब 15 मार्च से शुरू होंगी। जिले में अब तक 2200 किसानों ने पंजीयन किया है।
के.के. टेकाम
जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button