MP Weather Today:  एमपी में बदला मौसम, प्रदेश के इन चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Today: Weather changes in MP, rain alert issued in these four districts of the state

MP Weather Today:  मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के मौसम में बदलाव आ गया है। कई जिलों में आसमान में बादल छा गए हैं। प्रदेश के कुछ संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। प्रदेश के अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

मपी में पांच जिले सबसे ज्यादा गर्म
पश्चिमी विक्षोभ के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी तेज पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के बड़वानी, राजगढ़, मंडल, शहडोल, छतरपुर, जिले में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 
पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड जारी
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में इन दोनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पचमढ़ी में बुधवार का न्यूनतम तापमान 10.6, डिग्री दर्ज किया है। मध्य प्रदेश में इन दिनों  स्थानों में सबसे ज्यादा ठंडा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में कही-  कही तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button