Fraud Loan Apps: अपने मोबाइल फोन से तुरंत डिलीट करें ये 15 फर्जी ऐप, वरना तबाह हो सकती है निजी जिंदगी,जानें!

Fraud Loan Apps: हमारे देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। TRAI के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए लगातार प्रयत्न किया जा रहे हैं फिर भी यह घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई ऐसे एप्स है जो लोगों को कंगाल बना देती है और इन एप्स को डाउनलोड करने के बाद परेशानियां बढ़ने लगती है।
McAfee की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कई fake Loan Apps ने लोगों के साथ ठगी की है।इन एप्स के माध्यम से आसानी से लोगों को लोन का लालच दिया गया और फिर ठगी के घटना को अंजाम दिया गया। फर्जी अप के माध्यम से आपके पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल्स को चुरा लिया जाता है और उसके बाद आपके साथ धोखाधड़ी किया जाता है। अभी तक 80 लाख से अधिक लोगों को इस ऐप के माध्यम से चूना लगाया जा चुका है।
बेहद खतरनाक है ये लोन एप्स ( Fraud Loan Apps )

Macfee की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फर्जी लोन ऐप्स को लगभग 8 मिलियन यानी 80 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ज्यादातर यूजर्स Google Play Store से हैं. हालांकि, इनमें से कुछ ऐप्स को स्टोर से हटा दिया गया है।
भूलकर भी न दें परमिशन
जब आप इस ऐप को डाउनलोड करेंगे तब यह माइक्रोफोन फोटोस वीडियो आदि का एक्सेस मांगेगा लेकिन आपको बिना सोचे समझे एक्सेस नहीं देना है वरना आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।
Also Read:UPI Transaction Limit: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, NPCI ने बदल दिए हैं नियम
देखें ऐसे ऐप्स की पूरी लिस्ट
अगर आप भी इन ऐप्स को यूज कर रहे हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें. नीचे हमने ऐसे ऐप्स की लिस्ट दी है।
Préstamo Seguro-Rápido, seguro
Préstamo Rápido-Credit Easy
ได้บาทง่ายๆ-สินเชื่อด่วน
RupiahKilat-Dana cair
ยืมอย่างมีความสุข – เงินกู้
เงินมีความสุข – สินเชื่อด่วน
KreditKu-Uang Online
Dana Kilat-Pinjaman kecil
Cash Loan-Vay tiền
RapidFinance
PrêtPourVous
Huayna Money
IPréstamos: Rápido
ConseguirSol-Dinero Rápido
ÉcoPrêt Prêt En Ligne



