Betul Murder News : पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र संदेह बना हत्या की वजह

Betul Murder News: Police arrest husband for murdering his wife; suspicion regarding her character cited as the motive.

Betul Murder News : बैतूल जिले के बोरदेही थाना पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चरित्र पर संदेह के कारण हत्या किये जाने की बात सामने आई है।
थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके ने बताया कि फरियादिया रामरती पति लखन धुर्वे, निवासी छिंदी द्वारा थाना बोरदेही में सूचना दी गई कि 4 सितंबर को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है , जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह

एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था।

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

जांच में पाया गया कि 3 सितंबर की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा, थाना बोरदेही गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही; क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी; उनि. पंचमसिंह उईके; सउनि. हरिराम डंढोरे; प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह; सुभाष माकोड़े,आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे; चालक आरक्षक किशोर साहू , पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button