MP News : मनमुटाव की खबरों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, बंद कमरे में हुई चर्चा, मंच पर साथ दिखे
MP News: Amidst reports of a rift, the Chief Minister made a surprise visit to the BJP state president's residence; they held a closed-door meeting and were later seen together on stage.

MP News : मनमुटाव के खबरों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक मंच पर साथ दिखे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को एक कार्यक्रम में शामिल होना था उसके पहले मुख्यमंत्री सुबह सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के भोपाल के आवास पहुंचे।
दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक चाय के साथ बंद कमरे में चर्चा की। बात यहीं तक नहीं है मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एक ही गाड़ी में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस मुलाकात की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष दोनों एक साथ नहीं दिखे थे। मीडिया में दोनों के बीच मनमुटाव होने की खबरें चल रही थी। भाजपा कार्यालय में आयोजित सेवा संकल्प अभियान की प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री आजू-बाजू एक साथ बैठे नजर आए। जानकारी यह भी लगी है कि दोनों के बीच इस तरह की मुलाकात को लेकर कोई तय कार्यक्रम नहीं था।
अचानक मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंच गए। मनमुटाव की खबरों को उसे समय बल मिल गया जब मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए अलग-अलग पहुंचे थे। अब दोनों एक साथ मंच पर आने से मनमुटाव की खबरों पर पूर्ण विराम लग गया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मनमुटाव की खबरों को पूरी तरह से खारिज किया है।



