MP Weather Alert : नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, हरदा सहित 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में आधे घंटे में लगभग 1 इंच बरसा पानी
MP Weather Alert: Heavy rain alert for 16 districts, including Narmadapuram, Chhindwara, and Harda; Betul received nearly one inch of rainfall in half an hour.
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार करवट ले ली है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शनिवार सुबह भोपाल इंदौर धार खरगोन और बड़वानी जिले में झमाझम बारिश हुई। सतना जिले में तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है।शनिवार दोपहर को बैतूल मुख्यालय पर आधे घंटे तक और जोरदार बारिश होते रही। तेज बारिश के कारण नेहरू पार्क स्थित चौपाटी की दुकानों में पानी घुस गया। सड़कों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। बैतूल मुख्यालय पर आधे घंटे में भीतर 22.2 यानी लगभग 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजर में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा भारी बारिश की संभावना है।
इन जिलों में हल्की होगी बारिश
भोपाल, विदिशा, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती है।


