Betul Today News: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इधर वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी

Betul Today News: BJP leader committed suicide by hanging himself, sensation spread after finding the dead body of an old man

Betul Today News: बैतूल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर भगत सिंह वार्ड में अधिवक्ता और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिकलसेल बीमारी के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। तीन वर्ष पहले अधिवक्ता के भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों भाइयों के आत्महत्या करने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि सदर निवासी  दिलीप यादव (38) ने मंगलवार की रात को  घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब  परिजन सुबह उठे तो शव को फांसी पर लटका हुआ देखा और तुरंत पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक दिलीप अधिवक्ता के साथ भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष भी था। 
मृतक भाजपा नेता
मृतक के पास मिला सुसाइड नोट 
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक दिलीप के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं बीमारी की वजह से बहुत परेशान हो गया हूं। बीमारी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं।  सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि मम्मी-पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, भैया की बहुत याद आ रही है, मैं अपनी बीमारी से बहुत ज्यादा परेशान हो गया हूं। बच्चों का ध्यान रखना। मेरी मौत को लेकर किसी को भी परेशान न करें। ज्ञात हो कि  दिलीप के भाई लेखचंद यादव ने भी 3 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेखचंद भी समाज सेवा, राजनीति और वकालत करता था। उनकी आत्महत्या की वजह आज तक सामने नहीं आ सकी है।
हालांकि बताया जा रहा है कि वो भी पारिवारिक कारणों से परेशान रहते थे।  बुधवार सुबह मृतक दिलीप का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौके पर मिले सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। इसमें राइटिंग की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
गंज में अधेड़ की संदिग्ध मौत
बैतूल। गंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि अधेड़ की ठंड के कारण मौत हुई है। उसका पूरा शरीर अकड़ गया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें अधेड़ ठंड से कांपते हुए दिख रहा है। अधेड़ ने ठंड से बचने के लिए प्लास्टिक भी ओढ़ी थी। 
बुधवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक की लाश गंज क्षेत्र में एक शॉपिंग मॉल के गलियारे में पड़ी है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। यहां हिरानी मोबाइल के पास गलियारे में एक लाश पड़ी थी। शॉप संचालक ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। मृतक की पहचान चुन्नी ढाना निवासी बाबू धुर्वे छत्रपाल (55) के रूप में हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button