Betul News : बैतूल में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, जाने कितने बजे से लगेगी कक्षाए

Betul News: Due to the increasing heat in Betul, there has been a change in school timings. Find out at what time classes will start.

Betul News : बैतूल जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर (शिक्षा) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का संचालन समय बदल दिया गया है।
शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय समय- सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। वहीं जिन अशासकीय विद्यालयों में पहले से ही सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं लग रही हैं, उनके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कलेक्टर डॉ. नरेंद्र संजय सोनवणे के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की सूचना जिले के सभी संबंधित विभागों और शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि इसका पालन सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन का यह कदम भीषण गर्मी के बीच छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button