Betul Crime News : कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या: अंतिम संस्कार से पहले खुला सनसनीखेज मामला

Betul Crime News: Kaliyuga son murders mother: Sensational case revealed before funeral

Betul Crime News :  बैतूल: जिले के आमला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी हत्या के बाद सबूत मिटाकर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा मामला उजागर हो गया।

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि बोडखी क्षेत्र में एक महिला की शव यात्रा निकाली जा रही है, जबकि शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही आमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच में सामने आया कि मृतका शकुंतला गुजरे (62 वर्ष) की मौत हेमरेजिक शॉक से हुई है, जो गंभीर चोटों के कारण हुआ। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बेटे दीपांशु गुजरे (32 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। घटना वाले दिन पैसे नहीं मिलने पर उसने लोहे के पाइप और चप्पल से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद उसने खून साफ कर सबूत मिटाने की कोशिश की और शव का जल्द अंतिम संस्कार करने की योजना बना ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप, चप्पल और अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button