MP Board Result 2026 : 468 अंक के साथ आश्कृत सोलंकी ने स्कूल में किया टॉप, हर विषय में डिस्टिंक्शन
MP Board Result 2026: Ashkrit Solanki tops school with 468 marks, distinction in every subject
Betul Board Result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में विद्या भूमि पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र आश्कृत सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 468 अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने न केवल प्रथम श्रेणी में सफलता पाई, बल्कि सभी प्रमुख विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल कर अपनी मेधा का शानदार परिचय दिया।
आश्कृत पिता शिवदास सोलंकी, ने अंग्रेजी में 98, हिंदी में 91, गणित में 97, भौतिकी में 91 और रसायन विज्ञान में 91 अंक प्राप्त किए। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम ने परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के पीछे आश्कृत की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण साफ झलकता है। पढ़ाई के प्रति उनका निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है।परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने आश्कृत की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया, वहीं परिजनों ने भी मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
आश्कृत सोलंकी की यह सफलता न सिर्फ एक छात्र की उपलब्धि है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



