Betul Murder News : जमीनी विवाद में वृद्ध की लाठियों से पीटकर हत्या, घटना से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Betul Murder News: Elderly man beaten to death with sticks in land dispute, incident creates sensation, police engaged in investigation

Betul Murder News : बैतूल गंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरसाली में शुक्रवार सुबह नहीं लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली गई।
एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया कि शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर जमीनी विवाद में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि हमलापुर निवासी बाबूराव सातनकर (60) की गांव के ही ओमकार यादव सहित अन्य ने लाठियों से पिटाई कर दी। बाबूराव को उपचार के लिए गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, उपचार के दौरान बाबूराव की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक का ग्राम बरसाली में खेत है। मृतक और आरोपियों के बीच पिछले कुछ दिनों तक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इसके पहले भी विवाद हुए है। गंज पुलिस मृतक के परिजनों और आरोपियों के बयान दर्ज करेंगी। इसके बाद हत्या की घटना को लेकर और अधिक जानकारी सामने आएंगी। हत्या के मामले में पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जाएंगा। अभी इस मामले में आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पुलिस ने जीरों पर क्राईमी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के नाम सामने आएंगे। उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।



