Madhya Pradesh News : मप्र में धान, ज्‍वार और बाजारा की एमएसपी पर बड़ा अपडेट, सरकार ने दी खुशखबरी

Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News : मप्र के किसानों के लिए बेहद काम की खबर है। सरकार की ओर से उन्‍हें खुशखबरी दी गई है। कुछ दिनों पहले ही मध्‍यप्रदेश सरकार ने धान, ज्‍वार और बाजारा के लिए समर्थन मूल्‍य का निर्धारण किया था। इसी के तहत सरकार इन फसलों को समर्थन मूल्‍य पर खरीदेगी। इसके लिए सरकार द्वारा रजिस्‍ट्रेशन भी शुरु कर दिया था। सरकार की ओर से इन फसलों को लगाने वाले किसानों को एक खुशखबरी दी है। सरकार के ऐलान से अब किसानों को सीधा फायदा होगा। दरअसल, सरकार ने मध्‍यप्रदेश सरकार ने धान, ज्‍वार और बाजारा के लिए एमएसपी पर खरीदारी के लिए रजिस्‍ट्रेशन की तारीख बढा दी है। तारीख बढने से अब वे किसान भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे, जिनकी फसल की कटाई होना बाकी है। किसान अब 14 अक्‍टूबर 2024 तक रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

सरकार ने बढाई रजिस्‍ट्रेशन की तारीख (Madhya Pradesh News )

मप्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए रजिस्‍ट्रेशन तारीख बढ़ी दी है। अभी तक 4 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन रखा गया था, लेकिन सरकार ने किसानों के हित को ध्‍यान में रखते हुए इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया है। अब बचे हुए किसान भी अपनी फसल का रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते है। जानकारी है कि रजिस्‍ट्रेशन कराने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर के कारण कई किसान रजिस्‍ट्रेशन नहीं करा पाए हैं। अब बचे हुए सभी किसान अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकेंगे।

अपने मोबाइल से करें रजिस्‍ट्रेशन

किसानों की सुविधा के लिए मध्‍यप्रदेश सरकार ने ऑनलाइन फसल रजिस्‍ट्रेशन का तरीका अपनाया है। सरकार ने बताया कि जो भी किसान अपनी फसल का रजिस्‍ट्रेशन समर्थन मूल्‍य के लिए कराना चाहता है, उसे किसानों के लिए बनाए गए ई-उपार्जन पोर्टल पर जाना होगा। यहां पर किसान को अपनी भूमि और खाते की जानकारी भरनी होगी। यदि किसान पोर्टल से रजिस्‍ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वे एमपी किसान ऐप को डाउनलोड करके भी अपना रजिस्‍ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए किसान को अपने मोबाइल पर प्‍ले स्‍टोर पर जाकर एमपी किसान ऐप को सर्च करना है। फिर डाउनलोड करने के बाद किसान अपना रजिस्‍ट्रेशन इस ऐप के माध्‍यम से कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऐप पर ई-उपार्जन वाला विकल्‍प चुनना होगा। यहां अपनी जमीन, उपज और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इस तरह आपका अपने ही मोबाइल से रजिस्‍ट्रेशन हो जाएगा।

ऑफलाइन भी करा सक‍ते है रजिस्‍ट्रेशन

जो किसान मोबाइल का उपयोग करना नहीं जानते वे ऑफलाइन माध्‍यम से भी अपनी फसल का रजिस्‍ट्रेशन करा सकते है। इसके लिए किसानों को ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील के कार्यालयों के सुविधा केन्‍द्र पर जाना होगा। यहां पर आप अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे। यहां भी आपको अपनी जमीन, उपज और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसान सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्‍थानों के केन्‍द्रों पर भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकते है।

MP ऑइलाइन का भी है विकल्‍प

जो किसान अपने आस-पास के एमपी ऑनलाइन कियोस्‍क सेंटर से रजिस्‍ट्रेशन करवाना चाहते है तो वहां भी यह सुविधा उपलब्‍ध है। इसके अलावा किसान कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे से भी रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि यहां से रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए आपको कुछ फीस देनी होगी। इसके लिए 50 रुपए फीस का निर्धारण किया गया है।

रजिस्‍ट्रेशन में लगेंगे ये दस्‍तावेज

मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा फसलों के एमएसपी के रजिस्‍ट्रेशन के लिए कुछ दस्‍तावेज जरूरी किए गए है। इन दस्‍तावेजों से ही आप फसलों का एमएसपी के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा पाएंगे।
– भूमि संबंधी दस्‍तावेज
– आधार कार्ड या अन्‍य पहचान पत्र
– बटाईदार, सिकमी, कोटवार, वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्‍थाओं पर बने सुविधा केन्‍द्रों पर ही होगा।

Also Read:Betul Veterinarian News: बैतूल जिले में 7.50 लाख दुधारू पशुओं की की संख्या, अस्पतालों में नहीं है पशु चिकित्सक, पशुपालक परेशान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button