Ravindra Jadeja Joined BJP: भारत के ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने थामा भाजपा का हाथ, गुजरात से शुरू करेंगे राजनीतिक पारी

Ravindra Jadeja Joined BJP: रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर है।अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया। T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लेने के बाद स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने अपने जिंदगी के नई पारी की शुरुआत की है। क्रिकेटर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जडेजा के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी उनकी पत्नी रीवावा जडेजा ने दिया।

पत्नी के लिए जडेजा ने किया था चुनाव प्रचार (Ravindra Jadeja Joined BJP)

जडेजा को इलेक्शन के दौरान पत्नी के साथ चुनाव प्रचार करते हुए कई बार देखा गया। कई रोड शो में जडेजा शामिल हुए और अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।रविंद्र जडेजा की पत्नी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं जडेजा

जडेजा इसी महीने होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल सकते हैं। क्रिकेटर ने आखिरी बार 2024 वर्ल्ड कप खेला था और वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

टी20 इंटरनेशनल में बनाए है 515 रन

जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 74 T20 इंटरनेशनल मैच खेला है। 41 पारियों में उन्होंने 515 रन बनाया।

जानिए वनडे में जडेजा का प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा ने अपने करियर में अब तक 197 वनडे खेले हैं।इस दौरान 132 पारियों में उन्‍होंने 2756 रन बनाए हैं।वनडे में जडेजा ने 13 अर्धशतक लगाए हैं।

Also Read:MP Today News: राशनकार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने लिया निर्णय, अब मिलेगा यह लाभ

 

By जागरण via Dailyhunt

Related Articles

Back to top button